मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को लोकपथ 2.0 एप लॉन्च किया। एप का नया वर्जन सिर्फ सड़कों के गड्ढे ही नहीं बताएगा बल्कि सड़क पर चलने वालों को आगे आने वाले ब्लैक स्पॉट, अंधे मोड़, संकरी सड़क या अनधिकृत कट के बारे में 500 मी पहले ही अलर्ट दे देगा। जिस सड़क से यात्रा कर रहे हैं, उस पर कितने टोल प्लाजा, पर्यटक-धार्मिक स्थल, पेट्रोल पंप, गैस स्टेशन या इमरजेंसी सेवाएं मौजूद हैं, ये भी एप से यात्रा शुरू करने से पहले ही पता लगा सकते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा क साल 2014 से पहले तो विभाग के काम नारियल फोड़ने और फीता काटने तक ही सीमित थे। उस समय किसी प्रशासनिक अधिकारी को अपने तेवर या तीखापन दिखाना हो तो 2 -3 विभागों में पीडब्ल्यूडी का नाम ले लेते थे। इसको देखकर कष्ट भी होता था। पर अब दो सालों की उपलब्धियों के आधार पर मैं कह सकता हूं कि टेक्नोलॉजी से नवाचार कर और पैसे का सही उपयोग कर विभाग सही दिशा में बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा कि पीडब्ल्यूडी लगातार ट्रेनिंग -शोध करके अगले दो सालों में देश के सबसे दक्ष इंजीनियरों का समूह बन जाएगा। लोकपथ एप 2.0 को लॉन्च के मौके पर सीएम मोहन यादव, पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और विभाग से जुड़े अधिकारी। मौसम की भी जानकारी मिलेगी
लोकपथ ऐप मार्ग में आगे दिखने वाले मौसम जैसे बारिश, तेज हवा की जानकारी भी देगा। इसके अलावा ड्राइवर को पूरे रास्ते अपडेट करता रहेगा। अनुमान है कि अलर्ट मिलने से हादसे की संभावना घटेगी। इंजीनियरों को दी ट्रेनिंग


