उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को जनपद आजमगढ़ जिले के दौरे पर आ रहे हैं। प्रोटोकॉल के अनुसार CM गोरखपुर से चलकर आजमगढ़ पहुंचेंगे। जहां पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर पहुंच कर कार द्वारा जिला कलेक्ट्रेट जाएंगे। कलेक्ट्रेट भवन के सभागार में 10 बजे से 11 बजे तक मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। इस दौरान मंडलीय अधिकारी के साथ जनप्रतिनिधि भी होंगे। इसके बाद जनपद जौनपुर, वाराणसी, बरेली के बाद लखनऊ पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। देर रात तक पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी तैयारी में जुटे रहे। पुलिस लाइन में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन द्वारा रिहर्सल भी किया जा चुका है। कलेक्ट्रेट में मंडलीय समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर आज़मगढ़ जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली। मुख्यमंत्री जिला कलेक्ट्रेट में पहुंचकर मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बुधवार को ही ब्रीफिंग कर दी थी पुलिस द्वारा सुरक्षा के पर्याप्त व व्यापक व्यवस्था होगी और रूटों का डायवर्सन भी रहेगा। यह भी बताया गया कि कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा कल करीब एक घंटे का मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। जिसमें मंडल के अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में आजमगढ़ मऊ और बलिया के भी अधिकारी उपस्थित रहेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी संख्या में सिविल ड्रेस में भी पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है इसके साथ ही सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 11:30 बजे तक जिले में पूरी तरह से डायवर्सन लागू रहेगा।


