महासमुंद| मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा महासमुंद में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से सुबह 11.35 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। 11.55 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 2.05 बजे जेठा सक्ती के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां कार्यक्रम के बाद वे सीधे रायपुर के लिए रवाना होंगे। इसको लेकर अधिकारी कर्मचारी तैयारी में जुट गए है। शुक्रवार को सुबह 11 कलेक्टर विनय कुमार लंगेह और जनप्रतिनिधियों ने शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जाकर तैयारियों का जायजा लिया। इसके साथ ही हेलीपैड पर की जा रही तैयारियों का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर ने मंच व्यवस्था के साथ विशिष्ट व्यक्तियों और गणमान्य नागरिकों प्रवेश द्वार और निकासी द्वार की जगह का भी अवलोकन किया। उन्होंने पार्किंग व्यवस्था के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। अन्य आवश्यक तैयारी करने के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं। इस अवसर पर खाद्य अधिकारी अजय यादव, सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे।


