मुख्यमंत्री साय करेंगे तातापानी महोत्सव का उद्घाटन:650 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, सामूहिक विवाह भी आयोजन

बलरामपुर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल तातापानी में 14 से 16 जनवरी तक तातापानी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 14 जनवरी को इस महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर 650 करोड़ रुपए के 210 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी किया जाएगा। साथ ही, 200 जोड़ों का सामूहिक विवाह भी संपन्न होगा। महोत्सव की तैयारियों को लेकर कलेक्टर राजेंद्र कटारा और पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने संयुक्त पत्रकार वार्ता की। उन्होंने बताया कि यह जिले का सबसे बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है, जिसे सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य बनाने के लिए सभी विभाग समन्वय से कार्य कर रहे हैं। इस साल छत्तीसगढ़ के साथ-साथ झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से लाखों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। मेला परिसर में बुनियादी सुविधाओं की पुख्ता व्यवस्था कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने बताया कि मेला परिसर में स्वच्छता, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और यातायात की पुख्ता व्यवस्था की गई है। सफाई व्यवस्था के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जबकि पेयजल की आपूर्ति टैंकरों के माध्यम से सुनिश्चित की जा रही है। शौचालयों की संख्या बढ़ाई गई है और आवश्यकता पड़ने पर मोबाइल शौचालय भी उपलब्ध कराए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस, मेडिकल स्टाफ और प्राथमिक उपचार केंद्रों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता- एसपी पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने कहा कि मेला क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, महिला पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे। भीड़ नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एक विशेष सुरक्षा योजना तैयार की गई है। मेला परिसर की निगरानी सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन से की जाएगी। कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा महोत्सव कलेक्टर और एसपी ने आमजन से महोत्सव को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और ऐतिहासिक बनाने में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। महोत्सव के दौरान बॉलीवुड भोजपुरी एवं छत्तीसगढ़ी कलाकारों के द्वारा रंग जमाया। बॉलीवुड गायक आदित्य नारायण, भोजपुरी गायक रितेश पांडे एवं छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध कलाकार अनुज शर्मा के कार्यक्रम होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *