मुख्यमंत्री साय गिरौदपुरी धाम पहुंचे, गुरुगद्दी के दर्शन किए:बोले- हमारी सरकार गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चल रही है

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी की जन्मस्थली गिरौदपुरी धाम पहुंचे। उन्होंने यहां आयोजित संत समागम एवं गुरुदर्शन मेले में भाग लिया और पूज्य गुरुगद्दी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा गुरु घासीदास का “मनखे-मनखे एक समान” का संदेश मानवता को जोड़ने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनकी सरकार बाबा के बताए इसी मार्ग पर चल रही है। मुख्यमंत्री ने गिरौदपुरी के विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और बताया कि विशाल जैतखाम के निर्माण के साथ यहां कई सुविधाओं का विस्तार किया गया है। मेले में मुख्यमंत्री ने व्यवस्थाओं की प्रशंसा मुख्यमंत्री ने मेले में जिला प्रशासन द्वारा की गई उत्कृष्ट व्यवस्थाओं की सराहना की। उन्होंने बताया कि वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से श्रद्धालु मेले से संबंधित सभी जानकारी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सूचना के लिए लगाए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने मुख्य मंदिर का प्रसाद श्रद्धालुओं और स्व-सहायता समूह की महिलाओं को वितरित किया। मुख्यमंत्री के हाथों प्रसाद पाकर महिलाएं और स्थानीय लोग उत्साहित दिखाई दिए। उल्लेखनीय है कि गिरौदपुरी धाम में यह तीन दिवसीय संत समागम एवं गुरुदर्शन मेला 22 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक आयोजित किया जाएगा। इस मेले में देश-विदेश से सतनाम पंथ के अनुयायी बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। जिला प्रशासन ने मेले को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। इस अवसर पर धर्मगुरु बालदास साहेब, गुरु सोमेश बाबा, गुरु सौरभ साहेब, सांसद कमलेश जांगड़े, विधायक रोहित साहू, पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा, कलेक्टर दीपक सोनी और पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *