मुख्यमंत्री सुक्खू का कांगड़ा दौरा 23 जनवरी को:विकास कार्यों होगी समीक्षा, अधिकारियों को सूची अपडेट करने के निर्देश जारी

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रस्तावित कांगड़ा दौरे को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री 23 जनवरी, 2026 को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस महत्वपूर्ण दौरे की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार (17 जनवरी) को संयुक्त कार्यालय भवन, कांगड़ा के सभागार में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। तैयारियों का जायजा और स्थल निरीक्षण बैठक की अध्यक्षता हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने की। बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों, जनसभा स्थल और सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के पश्चात सभी अधिकारियों ने प्रस्तावित आयोजन स्थल का संयुक्त रूप से निरीक्षण भी किया, ताकि व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। उद्घाटन और शिलान्यास की सूची तैयार उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से मुख्यमंत्री के हाथों होने वाले प्रस्तावित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रमों का ब्यौरा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि: जनता में भारी उत्साह अजय वर्मा ने अधिकारियों को समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने की हिदायत दी ताकि दौरा पूरी तरह सफल हो सके।बैठक में जिला कृषि उपज मंडी समिति के अध्यक्ष निशु मोंगरा और ईशांत जसवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों में तहसीलदार कांगड़ा दिव्या यादव, खंड विकास अधिकारी (BDO) पारुल कटियार सहित लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग और बिजली बोर्ड के आला अधिकारी शामिल हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *