रांची | युवा कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को रोहित सिन्हा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें नई सरकार के लिए शुभकामनाएं दीं। युवा कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि झारखंड के युवाओं को रोजगार और बेहतर शिक्षा सुविधा मुहैया कराए। प्रतिनिधिमंडल में रोहित सिन्हा, सौरभ अग्रवाल, कुलदीप कुमार रवि, गौरव सिंह और नूर मोहम्मद सहित अन्य शामिल थे।


