बीकानेर| बालिका शिक्षा फाउंडेशन में शिक्षा सत्र 2025- 26 के तहत मेधावी छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाली, मुख्यमंत्री हमारी बिटियां योजना के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। फाउंडेशन सचिव डॉ. अरुण शर्मा ने बताया कि सरकारी स्कूल योजना में पात्र बालिकाओं के ऑनलाइन आवेदन 8 जनवरी तक कर सकेंगे। जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि 10 जनवरी निर्धारित की गई है। फाउंडेशन सचिव ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। ऑनलाइन आवेदन शाला दर्पण पोर्टल के जरिए किए जाने हैं।


