मुख्यमंत्री 20 दिसंबर को सोलर कॉम्प्लेक्स का करेगें लोकार्पण:आगर मालवा में प्रशासनिक तैयारियां जारी, 3500 बीघा में 350 मेगा वॉट का बना है पार्क

आगर मालवा के सुसनेर में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 20 दिसंबर को सोलर कॉम्पलेक्स का लोकार्पण करेंगे। जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियों का दौर जारी है। सुसनेर में हेलीपेड बनाया जा चुका है। जानकारी के मुताबिक सुसनेर के उमरिया क्षेत्र में 3500 बीघा में 350 मेगा वॉट का सोलर पार्क बनाया गया है। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार दोपहर में तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकार्पण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई। कलेक्टर सिंह ने बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोकार्पण कार्यक्रम की सभी तैयारियां समय पर पूरा कर लें। हेलीपेड और कार्यक्रम स्थल पर चाकचौबंद व्यवस्था रहे, कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों के लिए अच्छी बैठक, पेयजल व्यवस्था करें, कार्यक्रम में अलग-अलग रूट से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्थित पार्किंग स्थल बनाकर वाहन खड़े करवाएं, जिससे की यातायात बाधित नहीं हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *