मुख्य कार्यक्रम की इस बार नई प्लानिंग:मंच पर कोई नहीं… पीएम मोदी खुद भी दीर्घा की पहली पंक्ति में ही बैठेंगे

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्य कार्यक्रम में इस बार मंच पर कोई नहीं बैठेगा। दीर्घा की पहली पंक्ति में खुद पीएम नरेंद्र मोदी बैठेंगे। उनके अगल-बगल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, दो डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल व जगदीश देवड़ा और देश के बड़े उद्योगपतियों के बैठने की व्यवस्था है। इस पंक्ति के पीछे 30-30 लोगों के बैठने के लिए चार क्यूब प्रस्तावित है। सिटिंग का यह प्लान राज्य सरकार की ओर से पीएमओ भेज दिया गया है। यदि पीएमओ से कोई परिवर्तन नहीं होता है तो कार्यक्रम इसी व्यवस्था में चलेगा। तीस लोगों के क्यूब के पीछे फिर बाकी लोग बैठेंगे। सिर्फ योजनाओं के वीडियो प्रेजेंटेशन होंगे मंच को योजनाएं और वीडियो प्रेजेंटेशन के साथ चलने वाली एनामार्फिक तकनीक से लैस स्क्रीन से सजाया गया है। इसमें व्यक्ति स्क्रीन से बाहर थ्री-डी इमेज में दिखाई देगा। इस तकनीक से योजनाओं को समझना आसान होगा। कार्यक्रम स्थल के पीछे पीएम-सीएम का लाउंज
मुख्य कार्यक्रम स्थल के ठीक पीछे पीएम और सीएम का लाउंज बन रहा है। नीचे पीएम होंगे और प्रथम तल सीएम के लिए आरक्षित होगा। लाउंज को ग्रामीण थीम पर रखा गया है। पेड़ और मिट्टी के हट सांकेतिक छटा बिखेरेंगे। विदेशी मेहमानों के लिए अलग डोम बनाया गया है। साथ ही समानांतर चलने वाले इंटरेक्टिव सेशन के स्थल भी लगभग हो गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *