मुख्य पाइप-लाइन लीकेज होने से 2 दिन नहीं आएगा पानी:बाड़मेर ओर आसपास इलाको में वॉटर सप्लाई रहेगी बंद, आगामी दो दिन में होगी आपूर्ति

बाड़मेर में शहर और आसपास के इलाकों में पानी सप्लाई बंद रहेगी। मोहनगढ़ से भागू का गांव के बीच प्रोजेक्ट की मैन पाइल लाइन लीकेज के कारण दो दिन पानी नहीं पहुंच पाएगा। जलदाय विभाग ने लोगों से पानी का सहजने के साथ व्यर्थ पानी नहीं बहाया जाए। दरअसल, बाड़मेर शहर और आसपास के इलाके में पानी सप्लाई की इंदिरा गांधी नहर से बाड़मेर लिफ्ट कैनाल के मार्फत होती है। जैसलमेर के मोहनगढ़ से पानी की सप्लाई होती है। लेकिन मोहनगढ़ से भागू का गांव के बीच मैन पाइप लाइन में लीकेज होने के कारण पानी सप्लाई आज मंगलवार को बंद रहेगी। इसके चलते बाड़मेर में दो दिन बाड़मेर में पानी नहीं पहुंचेगा। ऐसे में बाडमेर शहर में पानी सप्लाई आगामी दो दिन के अंतराल में होगी। पीएचईडी नगर खंड एक्सईएन बिजेंद्र प्रसाद मीणा ने बताया- बाड़मेर लिफ्ट परियोजना की मुख्य पाइप लाइन के लीकेज हो जाने के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। शहर में होने वाली सभी पानी सप्लाई दो दिन के अधिक अंतराल से होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *