मुख्य सचिव करेंगे कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस का रिव्यू:FIR दर्ज करने में देरी और अस्पतालों का निरीक्षण क्यों नहीं हुआ…बताएंगे एसपी-कलेक्टर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की प्राथमिकताओं पर फोकस रही कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस में दिए गए निर्देशों की दूसरी समीक्षा मुख्य सचिव अनुराग जैन 31 दिसंबर को करेंगे। मुख्य सचिव जैन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर-कलेक्टर कॉन्फ्रेंस की कार्यवाही विवरण की समीक्षा करेंगे। यह समीक्षा बैठक बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी, जिसमें पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों पर हुए अमल की जानकारी भी ली जाएगी। मुख्य सचिव अनुराग जैन ने एक महीने पहले 7 और 8 अक्टूबर को हुई कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए थे कि थानों में आने वाले लोगों की एफआईआर दर्ज न होने की शिकायतें नहीं मिलनी चाहिए। कानून-व्यवस्था के मामलों में पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारी तय की गई थी और यह भी कहा गया था कि हर महत्वपूर्ण जानकारी मीडिया तक पहुंचे। डीजीपी मकवाना भी रहेंगे मौजूद साथ ही जिलों में हेलमेट पहनना अनिवार्य करने के निर्देश दिए गए थे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। इन निर्देशों पर कितना अमल हुआ है, इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक बुधवार को होने वाली बैठक में देंगे। बैठक में डीजीपी कैलाश मकवाना भी मौजूद रहेंगे। मुख्य सचिव जैन ने कहा था कि सबसे ज्यादा सड़क हादसे दोपहिया वाहन चालकों के होते हैं और अधिकतर मौतें भी इसी वजह से होती हैं। इसलिए हेलमेट पहनने को लेकर अभियान चलाने से दुर्घटनाओं और मौतों की संख्या में कमी लाई जा सकती है। इन बिंदुओं पर भी रहेगा फोकस

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *