मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कोटपूतली में की बैठक:अधिकारियों के साथ विकास और ऊर्जा योजनाओं पर की चर्चा

प्रदेश के मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास ने कोटपूतली जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान जिला कलेक्टर और एसपी ने उनका स्वागत किया। मुख्य सचिव ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों के साथ एक बैठक की। उन्होंने जिले में संचालित विकास और ऊर्जा से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की और उनकी प्रगति की जानकारी ली। बैठक में JVVLN की चेयरमैन एवं सीएमडी आरती डोगरा, जिला कलेक्टर प्रियंका गोस्वामी, एसपी देवेंद्र बिश्नोई और एडीएम ओपी सहारण सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। चर्चा का मुख्य केंद्र ऊर्जा योजनाएं, प्रशासनिक व्यवस्थाएं और विभिन्न विकास कार्य रहे। मुख्य सचिव के इस दौरे के समय बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ-साथ प्रशासन के अन्य अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *