मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, जिला कलेक्टर डॉ प्रदीप के गवांडे ने जिला अस्पताल में ओपीडी, मेल वार्ड, सर्जिकल वार्ड, आईसीयू, टेली मेडिसिन वॉर्ड, एआरटी सेन्टर, नेत्र चिकित्सालय, क्षय निवारण केंद्र, निशुल्क जांच केंद्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बागोड़ा के दादाल में 7 करोड़ की लागत से संसद भवन जैसा स्कूल बनाने वाले भामाशाह अशोक जैन भी साथ रहे और अस्पताल की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दवाईयों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए उनके रख-रखाव को लेकर चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने अस्पताल में संसाधनों की उपलब्धता, स्टाफ नियुक्ति, टेक्नीशियन सहित कार्मिकों की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए अस्पताल में आने वाले डायलसिस के मरीजों को मिल रही सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्य सचेतक ने कलेक्टर के साथ सरकारी अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पीडब्ल्यूडी कार्यालय के बाहर कचरा और काटे पड़े दिखे तो गर्ग ने कहा कि कलेक्टर साहब आपका सामने बंगला है। उसके सामने कचरा पड़ा है कैसे होगा। इसको साफ कराओ और वहां से निकल गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों से वार्ता कर लिया व्यवस्थाओं का फीडबैक मुख्य सचेतक ने वार्डों के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से वार्ता कर उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने आपातकालीन सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए आपातकालीन स्थिति में रोगी को तुरंत चिकित्सक सहित सभी व्यवस्थाएं एवं प्रबंधन सुनिश्चित कर तत्काल इलाज प्रारंभ किए जाने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल बिल्डिंग के मरम्मत एवं जीर्णोद्धार को लेकर की चर्चा निरीक्षण के दौरान मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला अस्पताल के मुख्य भवन में आवश्यकता अनुरूप जीर्णोद्धार एवं मरम्मत कार्य को लेकर ओपीडी तथा वार्डों के लिए ऑप्शनल इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान मुख्य सचेतक द्वारा जिला अस्पताल के पास स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय का निरीक्षण किया गया एमसीएच अस्पताल का किया अवलोकन मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने एमसीएच अस्पताल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, एएनसी-गायनिक वार्ड, पीएनसी शिशु वार्ड, मदर मिल्क सेन्टर, एमएनसीयू, न्यू बॉर्न केयर यूनिट का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रभारी अधिकारियों से हर माह होने वाली प्रसूता जांचों, दवाइयों की उपलब्धता, डिलीवरी, प्रसूताओं को मिलने वाली सुविधा तथा संसाधनों की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का रखें विशेष ख्याल मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जिला अस्पताल और एमसीएच के अवलोकन के दौरान अस्पताल परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, शौचालय साफ रखने, मेडिकल वेस्ट के डेली बेसिस पर नियमानुसार निस्तारण करने के निर्देश देते हुए नगर परिषद से स्थायी स्टाफ रखकर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने की बात कही। इस अवसर पर जिला कलक्टर प्रदीप के. गवांडे, सीएमएचओ भैराराम जाणी, भामाशाह डॉ. अशोक जैन, पीएमओ वेद प्रकाश मीणा, डॉ. कमलेश मीणा, डॉ. नैनमल परमार, डॉ. मुकेश चौधरी, डॉ. प्रकाश विश्नोई, डॉ. अभिषेक पटेल सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।


