मुजगहन में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती मनाई

जेवरतला रोड| ग्राम पंचायत मुजगहन में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर सुशासन दिवस मनाया। अटल के कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों को उपस्थित जनसमुदाय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश को मिली उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और सुशासन को बताया। ग्रामीणों ने उनके विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया। सभा का संचालन ललित हिरवानी ने किया। इस अवसर पर सरपंच नीरा हिरवानी, ग्राम प्रमुख ललित हिरवानी, योगराम साहू, लीलाराम साहू, ग्रामीण साहू समिति मुजगहन के अध्यक्ष नेमचंद साहू, सत्येन्द्र पाकुर, हेमदास हिरवानी, दूलार साहू, छमिया ठाकुर, सरोज सिन्हा, कलिन्दीरी ठाकुर, सुखनाथ सिन्हा, झगरु यादव, मन्नू सिन्हा आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *