मुजफ्फरनगर में लड़की से बीच सड़क छेड़छाड़ का VIDEO:पुलिस ने 2 घंटे में आरोपी को पकड़ा, लंगड़ाते हुए जीप से उतरा

मुजफ्फरनगर में एक युवक ने सरेराह लड़की से छेड़छाड़ की। उसका रास्ता रोका, कमेंट किया। लड़की ने बचकर भागने की कोशिश की, तो युवक फोन पर बात करते हुए उसका पीछा करने लगा। इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। लड़की किसी तरह युवक से बचकर अपने घर पहुंची। वीडियो सामने आने के 2 घंटे के अंदर ही पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंगड़ाते हुए पुलिस की जीप से नीचे उतरा। अपनी गलती की माफी मांगी। मामला नई मंडी थाना क्षेत्र का है। युवती के सामने खड़ा होकर रोका रास्ता
एक लड़की बाजार से लौट रही थी। इसी दौरान एक युवक पैदल चलते हुए उसके पास आया और लड़की के सामने खड़ा हो गया। उससे जबरन बात करने लगा। लड़की उससे बचने की कोशिश करती रही। युवक बार-बार लड़की का रास्ता रोकता रहा। वह लड़की पर जबरन बात करने का दबाव बना रहा था, लेकिन लड़की विरोध करती रही। लड़की के भागने पर पीछा करने लगा युवक
इस बीच किसी तरह लड़की वहां से बचकर भागी, तो युवक उसका पीछा करने लगा। आसपास के लोगों ने टोका तो वह रुक गया। इस पूरी घटना का वहां मौजूद किसी शख्स ने वीडियो बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। लंगड़ाते हुए पुलिस जीप से नीचे उतरा युवक
आरोपी युवक रोहित थाना भोपा क्षेत्र के जौली गांव का रहने वाला है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब उसे मेडिकल के लिए अस्पताल लेकर पहुंची, तो वह जीप से लंगड़ाते हुए उतरते दिखाई दिया। दो पुलिसकर्मी उसे कंधे का सहारा देकर ले जाते दिखाई दिए। लोग बोले- पुलिस ने आरोपी को सही सबक सिखाया
सोशल मीडिया पर लोगों ने पुलिस की इस तेज और सख्त कार्रवाई की सराहना की। कहा, यह कार्रवाई महिला सुरक्षा के लिए पुलिस की गंभीरता को दिखाती है। समाज में एक सकारात्मक संदेश भेजती है। पुलिस के इस कदम से अन्य अपराधियों को भी संदेश मिला है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वालों को कड़ी सजा मिलेगी। सीओ रुपाली राव ने बताया- सोशल मीडिया पर एक वीडियो दिखा। जिसमें एक युवक युवती के साथ छेड़छाड़ करते दिखाई दे रहा है। थाना नई मंडी पुलिस ने वीडियो के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी रोहित को गिरफ्तार कर लिया है। —————————- ये खबर भी पढ़ें… महाकुंभ के 25वें दिन मोदी की संगम में डुबकी, योगी के साथ बोट पर संगम नोज गए, बोले- धन्य हो गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को प्रयागराज में संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने भगवा रंग के वस्त्र पहन रखे थे। हाथ और गले में रुद्राक्ष की मालाएं थीं। मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने अकेले ही संगम में डुबकी लगाई। स्नान के बाद पीएम ने सूर्य को अर्घ्य दिया। करीब 5 मिनट तक मंत्र का जाप करते हुए सूर्य पूजा की। संगम नोज पर गंगा पूजन किया। मां गंगा को दूध अर्पित किया, साड़ी चढ़ाई। संगम स्नान के बाद मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा- महाकुंभ में आज पवित्र संगम में डुबकी लगाकर मैं भी करोड़ों लोगों की तरह धन्य हुआ। मां गंगा सभी को असीम शांति, बुद्धि, सौहार्द और अच्छा स्वास्थ्य दें। मोदी गंगा पूजन के बाद सीधे बोट से अरैल घाट पहुंचे। वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। मोदी के संगम स्नान के दौरान सीएम योगी भी साथ रहे। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *