मुजफ्फरनगर में सपा जिला अध्यक्ष को पीटा:करणी सेना ने कार्यालय पर हमला किया; संगीत सोम को पागल कहा था

मुजफ्फरनगर में सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी को पीटा गया। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जिया चौधरी कैंडल मार्च निकालने जा रहे थे। तभी करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव चौहान समर्थकों के साथ वहां आए। सपा नेता और कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। हालांकि सपा नेता और कार्यकर्ताओं ने भी उनपर पलटवार किया। गौरव चौहान और उनके समर्थकों को पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस फोर्स ने स्थिति को संभाला। गौरव चौहान और उसके समर्थकों को पकड़ा, तो भी दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। दरअसल, शाहरुख खान ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को साढ़े 9 करोड़ में खरीदा था। इसको लेकर 2 दिन पहले संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार कहा था। इसके विरोध में जिया चौधरी ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके संगीत सोम को ‘हारा हुआ मानिसक रोगी’ बताया। जिससे नाराज होकर करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव ने शुक्रवार को उनपर हमला किया। पहले देखिए 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… शुक्रवार शाम को सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी तमाम सपा नेताओं के साथ बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ कैंडल मार्च निकालने जा रहे थे। इससे ठीक पहले करणी सेना भारत के प्रदेश सचिव गौरव सपा कार्यालय के बाहर आए। जिया चौधरी और सपा नेताओं पर हमला कर दिया। सपा नेता और कार्यकर्ता कुछ समझ पाते उससे पहले ही गौरव चौहान अपने समर्थकों के साथ उनको पीटने लगे। हालांकि थोड़ी देर में सपाईयों ने खुद को संभाला। फिर गौरव चौहान और उनके समर्थकों को पीटने लगे। कुछ ही देर में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। गौरव चौहान और उनके समर्थकों को पकड़ा। दोनों पक्षों के लोगों का धारा 151 में चालान किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष ने चिल्लाते हुए पुलिस से कहा- इस आदमी (गौरव चौहान) पर तत्काल एफआईआर करो। इसे गिरफ्तार करो। पुलिस ने हंगामा बढ़ता देख गौरव चौधरी काे हिरासत में ले लिया। हंगामे के बाद सपाइयों ने कार्यालय के सामने कैंडल मार्च भी निकाला। हिंदू संगठनों ने गौरव के समर्थन में थाना घेरा
इधर, करणी सेना के गौरव चौहान को हिरासत में लिए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों ने थाना सिविल लाइन को घेर लिया। नारेबाजी कर सपा जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। बाद में पुलिस ने करणी सेना के गौरव और सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी पर शांति भंग में कार्रवाई करने की बात कही। शिवसेना के जिलाध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा- सपा के जिला अध्यक्ष ने प्री प्लान करके उसे बुलाया। सपा कार्यालय पर उसके साथ बदतमीजी और धक्का-मुक्की की गई। सपा जिलाध्यक्ष बोले- मैं चौहान को नहीं जानता
हंगामे को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने कहा- हम बांग्लादेश में हिंदू भाईयों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ और कनाडा में 2 भारतीय छात्रों की हत्या के खिलाफ आवाज उठा रहे थे। तभी चौहान नाम का शख्स वहां पहुंच गया। मारपीट कर हंगामा करने लगा। मैं उसे व्यक्तिगत तौर पर नहीं जानता हूं। वहीं, गौरव चौहान ने कहा- सनातन धर्म के बारे में कोई टिप्पणी करेगा तो उसका इलाज ऐसे ही होगा। संगीत सोम मेरा भाई है। उसके खिलाफ कोई बात स्वीकार नहीं करूंगा। हमले की सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स सपा कार्यालय पहुंची। अब पढ़िए सपा जिलाध्यक्ष का वो बयान, जिसको लेकर हमला हुआ… जिया चौधरी ने गुरुवार को कॉन्फ्रेंस में कहा था- संगीत सोम सिर्फ राष्ट्रीय चैनलों पर बने रहने के लिए इस तरह की बयानबाजी करते हैं। संगीत सोम की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, वे डिप्रेशन का शिकार हैं और इसी वजह से लगातार समाज को बांटने वाले बयान दे रहे हैं। चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भाषा और बयान पर नियंत्रण न रखा गया तो सपा इसका संविधान और कानून के दायरे में जवाब देगी। संगीत सोम कभी मौलवियों को गाली देते हैं, कभी शाहरुख खान को गद्दार बताते हैं और कभी मदरसों पर हमला करते हैं। क्या संगीत सोम देश का कानून हैं? देश संविधान से चलेगा, न कि संगीत सोम के भाषण से। संगीत सोम खुद को फायरब्रांड हिंदू नेता कहलवाते हैं, लेकिन असल मुद्दों पर बोलने की हिम्मत नहीं रखते। हम शाहरुख खान के प्रवक्ता नहीं हैं, लेकिन सवाल जरूर पूछेंगे। केकेआर में शाहरुख खान की फ्रेंचाइजी में जूही चावला और उनके पति भी पार्टनर हैं, तो वे किस कैटेगरी के गद्दार हैं? गृहमंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह ICC चेयरमैन हैं और उन्हीं के नेतृत्व में भारत में टी-20 वर्ल्ड कप हो रहा है, जिसमें बांग्लादेश की टीम भी खेल रही है। क्या संगीत सोम में इतनी हिम्मत है कि वे अमित शाह से सवाल पूछ सकें? अब पढ़िए संगीत सोम ने क्या कहा था? मेरठ में 2 दिन पहले पूर्व भाजपा विधायक संगीत सोम ने कहा था- बांग्लादेश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है। बहन-बेटियों के साथ सरेआम रेप हो रहे हैं, लेकिन भारत में बैठे कुछ लोग बांग्लादेश के क्रिकेटरों को खरीद रहे। शाहरुख खान जैसा गद्दार बांग्लादेश के क्रिकेटर रहमान को साढ़े 9 करोड़ रुपए में खरीदा है। ये देश बर्दाश्त नहीं करेगा। अगर रहमान जैसे खिलाड़ी भारत में खेलने आएंगे, तो वे इस देश से बाहर कदम नहीं रख पाएंगे। देश में गद्दारों की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग तरीकों से देश में गद्दार काम कर रहे हैं। उन पर भी नजर रखने की जरूरत है। —————- ये खबर भी पढ़ें यूपी में BJP विधायक की मौत, मीटिंग में आया हार्टअटैक:डॉ. श्याम बिहारी ने कल बर्थडे मनाया था, मंत्री के साथ सर्किट हाउस में थे
यूपी के बरेली में भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल की शुक्रवार को अचानक मौत हो गई। विधायक श्याम बिहारी सर्किट हाउस में थे। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह मीटिंग ले रहे थे। दोपहर करीब सवा 2 बजे अचानक विधायक की तबीयत बिगड़ गई। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *