मुझे मारो… कहते दिखे कॉलेज के डायरेक्टर, वीडियो बनाते रहे छात्र

भास्कर संवाददाता | पाली शहर के बीएड कॉलेज में कॉलेज निदेशक और विद्यार्थियों के बीच चल रहा गतिरोध शनिवार को वायरल रहा। वायरल वीडियो में डायरेक्टर गुणेश रावल कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुझे मारो-मुझे मारो…जबकि इस दौरान छात्र वीडियो बना रहे हैं। स्टूडेंट्स कहते सुनाई दे रहे हैं कि किसी ने हाथ ही नहीं लगाया। सुबह के समय डायरेक्टर छत से कुछ कहते हुए दिख रहे हैं। इसके बाद वे गलियारे और क्लास में विद्यार्थियों की ओर जाते दिख रहे हैं। विद्यार्थी दूर हटते हुए दिख रहे हैं। गार्डन में बैठे बच्चों के पास भी जाते हुए इसी प्रकार का वीडियो है। पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। डायरेक्टर गुणेश रावल बांगड़ अस्पताल आए और वहां पर कुछ भी बात करने से मना कर दिया। इसके बाद उनका पक्ष जानने के लिए कॉल किया तो उनका कॉल ​िस्वच ऑफ आ रहा था। सदर पुलिस ने बताया कि स्टूडंेट्स ने परिवाद दिया है, जिसकी जांच कर रहे हैं। गौरतलब है कि पहले भी इसी कॉलेज में स्टूडेंट्स ने कलेक्टर को ज्ञापन देकर कई आरोप लगाए थे। कई दिनों तक स्टूडेंट्स कॉलेज तक नहीं गए थे और बाहर ही बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इसके बाद यह मामला शांत हो गया था। लेकिन अब शनिवार को वापस एक बार फिर से हंगामा हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *