मुढ़ेना में पत्थर खदान के बाहर से बाइक चोरी हुई

महासमुंद| महासमुंद ब्लॉक के ग्राम मुढेना में पत्थर खदान के बाहर से एक युवक का बाइक को अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया। मामले में प्रार्थी ने महासमुंद थाना में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम भसेरा निवासी ध्रुव साहू ग्राम मुढेना में मन्नु सिन्हा के पत्थर खदान में हेमाली काम करता है, जो रोज कि तरह 29 जनवरी को अपने बाइक से अपने घर से काम करने ग्राम मुढेना पत्थर खदान सुबह 4 बजे पहुंचा। और खदान के पास स्थित शनि मंदिर के पास बाइक को खड़ी कर हेंडल लाक कर खदान में काम करने चला गया। आधा घण्टे बाद जब वापस आकर देखा तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी, आसपास काफी खोजबीन के बाद भी बाइक के बारे में पता नहीं चला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *