कवर्धा| प्रदेश के मुद्रण व लेखन सामग्री विभाग में विभिन्न रिक्त पद पर भर्ती होगी। इसके लिए परीक्षा की जिम्मेदारी व्यापमं को सौंपी गई है। इस विभाग में कऍपी होल्डर के दो पद, प्लेट मेकर एक पद, ग्रेनिंग मशीन ऑपरेटर एक पद, फास्ट डिजिटल प्रिंटर ऑपरेटर दो पद, कनिष्ठ सिंगल कलर मशीन ऑपरेटर एक पद, सिंगल कलर सीटफेड ऑपरेटर एक पद समेत अन्य पद शामिल है। विस्तृत जानकारी के लिए व्यापमं की वेबसाइट vyapameg. cgstate. gov .in का अवलोकन किया जा सकता है।


