भास्कर न्यूज | जालंधर भारतीय टेबल टेनिस फेडरेशन की तरफ से गुजरात में 86वीं सीनियर नेशनल टेबल टैनिस चैंपियनशिप करवाई जा रही है। जिसमें हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को पंजाब टीम को रवाना किया गया। पंजाब टेबल टैनिस एसोसिएशन के सीईओ पंकज शर्मा ने बताया कि पंजाब टीम 19 से 26 जनवरी तक सूरत में यह टूर्नामेंट खेलेगी। सीनियर नेशनल टेबल टैनिस चैंपियनशिप में पंजाब की तरफ से जालंधर के संकल्प कश्यप, जालंधर रेलवे में कार्यरत हर्ष सहगल, आयुष गंभीर, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हितेश डोगरा व कार्तिक डोगरा हिस्सा लेंगे। सभी चयनित खिलाड़ियों को किटें प्रदान की गई व इस सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर सीईओ पंकज शर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित बाहरी, कोच मनीष भारद्वाज और जिला टेबल टैनिस एसोसिएशन के सेक्रेटरी चंदन शर्मा ने खिलाड़ियों को नेशनल लेवल पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। गौर है कि जालंधर के सभी चयनित खिलाड़ी जिला टेबल टैनिस हॉल में कोच मनीष भारद्वाज की देख रेख में प्रेक्टिस करते है। कोच मनीष पंजाब टेबल टैनिस टीम के साथ भी कोच की भूमिका निभाएंगे और इस चैंपियनशिप में पंजाब की तरफ से जालंधर के मुकेश कश्यप अंपायर की भूमिका में रहेंगे। .हरकुंवर सिंह .नमन मेहरा .राहुल मलिक .संकल्प कश्यप .हर्ष सहगल .हितेश डोगरा .कार्तिक डोगरा .आयुष गंभीरे


