मुनेश्वरी हत्याकांड में 5 हजार का इनाम घोषित

अंबिकापुर | लखनपुर थाना क्षेत्र के खजूरपारा में दो माह पहले हुई महिला की हत्या का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है। घटना 29 अप्रैल की रात से 30 अप्रैल की सुबह के बीच हुई थी। रजपुरी कला निवासी गोलू राजवाड़े ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मां मुनेश्वरी उर्फ आशा राजवाड़े की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस पर लखनपुर थाने में धारा 103(1), भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच शुरू की, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने इनाम की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति आरोपी की जानकारी देगा, गिरफ्तार कराएगा या खुद गिरफ्तार करेगा, उसे 5 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *