मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना से लाखों परिवारों को राहत: विजय दानव

भास्कर न्यूज |लुधियाना पंजाब सरकार के दलित विकास बोर्ड के वर्तमान चेयरमैन विजय दानव ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 10 लाख रुपए की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा योजना पंजाब के सभी परिवारों के लिए वरदान साबित होगी। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और लोक भलाई प्रति उनकी वचनबद्धता का एक मजबूत उदाहरण है। क्योंकि योजना का उद्देश्य सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों सहित पंजाब के सभी निवासियों को प्रति परिवार प्रति वर्ष 10 लाख रुपए तक नकद रहित इलाज प्रदान करना है। जानकारी साझा की कि 15 जनवरी से राज्य भर में शुरू होने जा रही रजिस्ट्रेशन के माध्यम से पंजाब सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को हर नागरिक तक पहुंचाने का ऐतिहासिक फैसला लिया है। इसके तहत हर परिवार को पंजाब और चंडीगढ़ के सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में हर साल 10 लाख रुपए तक के नकद रहित इलाज की सहूलत प्रदान की जाएगी। विजय दानव ने आम लोगों से अपील की कि वह इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *