उदयपुर के सुखेर थाना क्षेत्र में एक और गैंगरेप की घटना सामने आई है। इस बार तीन युवकों ने महाराष्ट्र की एक युवती के साथ एक फार्म हाउस में सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने एक युवक को डिटेन कर लिया है। 2 अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता मुंबई की रहने वाली है और इवेंट के सिलसिले में उसे उदयपुर बुलाया गया था। गुरूवार देर रात को पुलिस ने मामला दर्ज किया है। करीब मुम्बई की रहने वाली एक युवती ने मामला दर्ज करवाया कि हिरणमगरी क्षेत्र निवासी करण सिंह ने उसे इवेंट के सिलसिले में अच्छे पैसे देने की बात कहकर मुंबई से उदयपुर बुलाया। यहां आने पर आरोपी उसे सुखेर थाना क्षेत्र के एक फार्म हाउस पर ले गया। पिछले 10 दिनों से युवती को वही रखा था। इसी दौरान आरोपी करणसिंह उसके दोस्त हितेश और भूरा के साथ शराब पार्टी की। खुद ने शराब पी, वहीं युवती को भी जबरन शराब पिलाई। नशे की हालत में आरोपी और उसके एक अन्य साथी ने युवती के साथ रेप किया। इस दौरान आरोपी के तीन अन्य साथी भी फार्म हाउस पर मौजूद थे, जिनकी भूमिका भी संदिग्ध मानी गई है। युवती फार्म हाउस से भागकर गुरूवार शाम को एसपी ऑफिस पहुंची और शिकायत दी। इसके आधार पर सुखेर थाना पुलिस ने देर रात को मामला दर्ज किया। कुछ ही दिनों में दूसरी बार गैंग रेप का केस सामने आने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। सुखेर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को डिटेन कर लिया है, जबकि फरार चल रहे अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आला अधिकारी स्वयं थाने पहुंचकर मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। आईटी कम्पनी के सीईओं भी लगा था गैंगरेप का आरोप
सुखेर थाने में 23 दिन पहले गैंग रेप का दूसरा मामला सामने आया है। पहले आईटी कम्पनी के अधिकारियों ने कर्मचारी के साथ गैंग रेप किया था। इसमें एक महिला ने भी साथ दिया था।


