मुरादाबाद में अपनी भतीजी से छेड़खानी का विरोध करने पर एक जनरल स्टोर के संचालक को पड़ोस के लड़कों ने पीट-पीटकर उसका सिर फोड़ दिया। दुकदानदार का कहना है कि लड़के स्कूल आते-जाते उसकी भतीजी को परेशान करते हैं। फोन पर भी बदसलूकी करते हैं।
घटना मुरादाबाद के सोनकपुर कांशीराम की है। यहां रहने वाले युवक ने बताया कि वो कालोनी में ही जनरल स्टोर चलाता है। इसके साथ ही पकौड़ी का ठेला भी लगाता है। उसकी भतीजी कुछ दिन के लिए उसके घर रहने आई थी। तभी से पड़ोस में रहने वाले 4 युवकों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। दुकानदार ने कहा कि उसने भतीजी का स्कूल में एडमिशन करा दिया था। लड़के परेशान करते थे। इसलिए उसे उसके घर भेज दिया। इसके बाद भी पड़ोस में रहने वाले चारों लड़के कॉल करके उसकी भतीजी को परेशान करते हैं। दुकानदार ने पुलिस को घटना के बारे में सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है।


