अंबिकापुर | यह तस्वीर शहर से लगे भकुरा गांव की है, जहां पहाड़ी नुमा टीला को काटकर माफिया मुरुम निकालने अवैध खनन कर रहे हैं। इस तरह की तस्वीर सिर्फ भकुरा ही नहीं परसा, लखनपुर के साथ दूसरे इलाकों में मुरुम माफिया बिना अनुमति के ही पहाड़ काट रहे हैं। इसके बाद भी खनिज विभाग के अफसरों ने एक साल में मुरुम खनन करने वाले एक भी तस्कर को नहीं पकड़ा है।


