मुरैना और श्योपुर में सीएम के कार्यक्रम:सीएम ने कहा – किसान पर्याप्त मात्रा में गन्ना उगाएं, तो शुगर मिल शुरू कर देंगे

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुरैना में 162 करोड़ के लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में कहा कि किसान पर्याप्त गन्ना उगाएं तो कैलारस शुगर मिल दोबारा शुरू कराई जाएगी। उन्होंने मुरैना को दुग्ध उत्पादन में नंबर-1 बताते हुए इसे 20% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा और गौशाला अनुदान दोगुना करने की जानकारी दी। सीएम ने भवनविहीन सभी स्कूलों के लिए नए भवन बनाने की घोषणा की। कार्यक्रम में बच्चों से वर्चुअल संवाद भी हुआ, जिसमें छात्राओं ने डॉक्टर और आईएएस बनने की इच्छा जताई। उन्होंने महिला योजनाओं, सोलर पंप सब्सिडी और उद्योगों के बढ़ते विकास का भी उल्लेख किया। किसानों को 100 करोड़ रुपए मुआवजा दिया श्योपुर में मुख्यमंत्री ने बड़ौदा से जिले के एक लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 100 करोड़ 83 लाख रुपए मुआवजा अंतरित किया। मंच से उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राम के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले अब खुद को राम का बता रहे हैं। मथुरा जाकर नारा लगाने की चुनौती भी दी। दो विधानसभा सीटों पर हार का दर्द भी झलका। कार्यक्रम से पहले प्रशासन ने विधायक बाबू जंडेल को नजरबंद कर दिया। मंच पर बैठने की व्यवस्था को लेकर पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल आचार्य नाराज हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *