मुरैना के शनि मंदिर पर लगेगा भव्य मेला:तैयारियां शुरू, कलेक्टर ने सड़कों को मरम्मत करवाने के लिए पत्र लिखा

मुरैना में 29 मार्च 2025 को शनिश्चरी अमावस्या के अवसर पर प्रसिद्ध शनि मंदिर पर वार्षिक शनि मेला लगेगा। इसमें 8-10 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, जिनमें अधिकांश उत्तर प्रदेश, कानपुर, इटावा और ग्वालियर जैसे स्थानों से आते हैं। इसे देखते हुए कलेक्टर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क विकास प्राधिकरण के महाप्रबंधक को पत्र लिखकर नेशनल हाईवे बाइपास से शनि मंदिर के रास्ते की मरम्मत शीघ्र कराने के लिए कहा है। कलेक्टर ने कहा कि इस मार्ग पर बारिश के कारण बने गहरे गड्ढों से दुर्घटनाएं होने की संभावना है। साथ ही, इन गड्ढों के चलते वाहन फंसने और यातायात अवरुद्ध होने की शिकायतें भी आई हैं। इसलिए मुरूम या मिट्टी डालकर तत्काल रिपेअर किया जाए और सुनिश्चित किया जाए कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। यातायात और सुरक्षा पर जोर
मेले के दौरान यातायात प्रबंधन एक बड़ी चुनौती होती है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे सड़क मरम्मत के साथ-साथ पार्किंग और सुरक्षा इंतजामों पर विशेष ध्यान दें। सड़क सुधार के अलावा, मेले के दौरान यातायात अव्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए पुलिस-प्रशासन के बीच समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्थानीय प्रशासन की तैयारी
मुरैना प्रशासन ने इस बार मेले को और व्यवस्थित बनाने के लिए विशेष कार्य योजना तैयार की है। यह योजना सड़कों के सुधार, पानी और सफाई की व्यवस्था, और यातायात नियंत्रण जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *