मुरैना के 15 इलाकों में रविवार को बिजली सप्लाई ठप:जौरा रोड, जिगनी, देवरी समेत कई इलाकों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कटौती

मुरैना नगर निगम क्षेत्र में रविवार को बिजली सप्लाई ठप रहेगी। आरडीएसएस योजना के तहत 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मेंटिनेंस और तकनीकी कार्य किया जाना है। इसी कारण सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के अधिकांश इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। बिजली विभाग द्वारा आज दिनभर 33 केवी और 11 केवी लाइनों पर जरूरी मरम्मत और रखरखाव का कार्य किया जाएगा। इस दौरान संबंधित फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। इन फीडरों पर रहेगा असर 33 केवी जौरा रोड इंडस्ट्रियल, जिगनी, देवरी और मुरैना फीडर, वहीं 11 केवी कोर्ट, दाऊजी, जौरा रोड, होमगार्ड, लवकुश कॉलोनी, मुरैना गांव, हांसई आबादी, हांसई पंप और मुंशी का बाग फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली नहीं रहेगी। यह हैं प्रभावित क्षेत्र बिजली कटौती से चम्बल कॉलोनी क्वार्टर, रॉयल रेसिडेंसी, जौरा रोड, प्रेम नगर, काशी बाबा कॉलोनी, अंबेडकर कॉलोनी, गड़ौरा का पुरा, कुशवाह कॉलोनी, जौरी, मुरैना गांव, गवड़ा पुरा, मैदा फैक्ट्री के पास का क्षेत्र, सोलंकी पेट्रोल पंप के आसपास, साथ ही जौरा रोड, मुरैना गांव रोड और मुंगावली रोड से जुड़े इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता सुरेश कुमार ने बताया कि आरडीएसएस योजना के अंतर्गत सभी संबंधित 33 केवी और 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मेंटिनेंस कार्य किया जा रहा है। कार्य की स्थिति के अनुसार बिजली बंद रहने की अवधि में कुछ कमी या बढ़ोतरी भी हो सकती है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *