मुरैना में अभी 2 दिन और पड़ेगा घना कोहरा:सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक साबित होगा, 6 जनवरी से बढ़ेगी ठंड

मुरैना में कोहरे का कहर लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से लगातार कोहरा पड़ रहा है। शनिवार को भी सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी 2 दिन और कोहरा पड़ेगा। इसके बाद तापमान में गिरावट आना शुरू हो जाएगी। बता दें कि, मुरैना जिले में ठंड अपने तेवर दिखा रही है। यहां सुबह शाम कोहरा पड़ता है, दोपहर में हल्की सी धूप निकल आती है। कोहरे के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। खासकर राहगीरों और वाहन चालकों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी 2 दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी। दो दिन बाद जब बर्फीली हवा चलने लगेगी तो कोहरा छटेगा और तापमान में गिरावट आएगी। सब्जियों की फसल के लिए लाभदायक
कृषि वैज्ञानिकों की माने तो कोहरा गेहूं और सरसों की फसल के लिए तो लाभदायक है ही साथ में सब्जियों की फसल के लिए भी बहुत लाभदायक है। अगर कोहरा पड़ता रहा तो अनाज और सब्जियों की पैदावार अच्छी होगी। अगर बर्फीली हवाएं चलने लगी तो पाला पड़ने की संभावना बढ़ सकती है। फिलहाल ऐसी कोई संभावना नहीं है। आज का तापमान मौसम विभाग की माने तो दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा तथा न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं खेतों में सरसों की फसल पर फूल आ गए हैं। फसल लहलहा रही है। फसल की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *