मुरैना में अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त:पुलिस को देख भाग रहा था ड्राइवर, पीछा कर पकड़ा; राजसात की कार्रवाई होगी

मुरैना की स्टेशन रोड थाना पुलिस ने बड़ोखर चौराहे से अवैध रेत परिवहन कर रहे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया है। ट्रैक्टर में चंबल का अवैध रेत भरा हुआ था। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सूचना वन विभाग को दी गई है, ताकि ट्रैक्टर को राजसात (जब्त) करने की कार्रवाई की जा सके। बड़ोखर चौराहे पर लगती थी रेत की मंडी
स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बड़ोखर चौराहे पर लंबे समय से अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की मंडी लग रही थी। इससे यहां ट्रैफिक जाम की समस्या भी हो रही थी। स्थानीय लोगों की लगातार शिकायतों के बाद शनिवार को पुलिस कार्रवाई करने पहुंची। पुलिस को देखते ही चालक ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा करते हुए नीले रंग के स्वराज कंपनी के एक ट्रैक्टर को पकड़ लिया। नंबर प्लेट गायब, चेसिस नंबर से मालिक की तलाश
पकड़े गए ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस अब इंजन और चेसिस नंबर के जरिए ट्रैक्टर मालिक का पता लगा रही है। स्टेशन रोड थाना टीआई ने बताया कि आरोपी चालक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया है। वन विभाग को अग्रिम कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *