मुरैना में कुएं में पड़ा मिला अज्ञात व्यक्ति का शव:बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना, नहीं हो सकी शिनाख्त

मुरैना में गुरुवार शाम एक कुएं में अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। स्थानीय ने कुएं से बदबू आने पर देखा तो उन्हें शव दिखाई दिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना जिले के सराय छोला थाना क्षेत्र के पिपरई गांव की है। यहां एक कुएं से लगातार बदबू आने पर स्थानीय लोगों ने जब झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव अंदर पड़ा हुआ पाया। मृतक ने काला लोअर और पीले रंग की बुलन टी-शर्ट पहन रखी थी। मामले की सूचना मिलते ही सराय छोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुरैना के पीएम हाउस भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, शव सड़-गल चुका है, जिससे मृतक की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। मृतक की पहचान के लिए उसके फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए हैं। पहचान के बाद होगा पोस्टमार्टम थाना प्रभारी केके सिंह ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पोस्टमार्टम उसकी पहचान के बाद ही किया जाएगा। मृतक की पहचान के लिए स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क किया जा रहा है। यदि पहचान नहीं होती है, तो आगे की प्रक्रिया पुलिस द्वारा अपनाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *