मुरैना में चार साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:पोरसा पुलिस ने कानपुर से पकड़ा, धोखाधड़ी के मामले में थी तलाश

पोरसा क्षेत्र में लोगों के साथ धोखाधड़ी कर फरार चल रहे आरोपी को पोरसा पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार साल से फरार चल रहा था। तभी से पुलिस को इसकी तलाश थी। चार साल से था फरार पोरसा तहसील के नगरा थाने के धोखाधड़ी के मामले में पिछले चार साल से फरार चल रहे आरोपी को पोरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी सौरभ पुत्र मुनीम सिंह तोमर निवासी ग्राम रजौधा थाना नगरा पर चार साल पहले लोगों से धोखाधड़ी करने के चलते अपराध क्रमांक 12 /2022 धारा 420, 409 भादवि 66 सी आईटी एक्ट में अपराध दर्ज हुआ था । तभी से आरोपी फरार चल रहा था। उत्तर प्रदेश के कानपुर से गिरफ्तार नगरा थाने के धोखाधड़ी के मामले में चार साल से फरार आरोपी सौरभ तोमर की सूचना पोरसा पुलिस को कानपुर में होने की लगी तो एक टीम पोरसा से कानपुर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई और एक लबे इंतजार के बाद कानपुर शहर की समाधि पुलिया सब्जी मंडी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया और पोरसा के आई। कार्रवाई कर न्यायालय में करेंगे पेश पोरसा थान प्रभारी दिनेश सिंह कुशवाह के अनुसार धोखाधड़ी का आरोपी लंबे समय से फरार था जिसकी लोकेशन कानपुर में होना मिली, तो टीम भेज कर उसको गिरफ्तार किया है। अब कार्रवाई कर न्यायालय में पेश करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *