मुरैना में तीन युवकों ने की फायरिंग:मारपीट के बाद घर के बाहर गोली चलाई, CCTV में कैद हुई वारदात

मुरैना के इस्लामपुरा में एक व्यक्ति के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की और उसके बाद हवाई फायर करके चले गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आया है। पीड़ित ने कोतवाली थाने में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। यह घटना 4 फरवरी की है, जिसका सीसीटीवी फुटेज बुधवार को सामने आया है। टंच रोड स्थित दुर्गा दास पार्क निवासी सुनील राठौर ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मंगलवार शाम करीब 5 बजे तीन लोग उसके घर के बाहर आए और उसके साथ मारपीट की। आरोपियों ने इसके बाद कट्टे से हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाई और मौके से फरार हो गए। तीन लोगों ने फायरिंग की सुनील राठौर ने बताया कि वह आरोपियों को जानता है। उनके नाम सौरभ, योगेश राठौर और एक अनजान व्यक्ति हैं। तीनों ने पहले उसे गालियां दीं और फिर मारपीट की। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। CCTV में कैद हुई घटना यह पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसका फुटेज बुधवार को सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *