मुरैना में युवक की गोली मारकर हत्या:पिता को फरसा मारने वाले के घर पहुंचा था बेटा; खेत में मेड़ को लेकर हुआ था विवाद

मुरैना में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। खेत की मेड़ के विवाद में आरोपी ने पहले युवक के पिता पर फरसे से हमला किया। वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना आज यानी रविवार सुबह 10:30 बजे की है। जानकारी के मुताबिक गंज रामपुर गांव में जगदीश और राजाराम शर्मा के खेत आपस में जुड़े हुए हैं। रविवार सुबह राजाराम का बेटा राजवीर खेत पर गया तो मेड़ की मिट्टी उखड़ी हुई थी। उसी समय जगदीश भी मौके पर पहुंच गया। राजवीर ने मिट्टी उखाड़ने का आरोप लगाते हुए झगड़ना शुरू कर दिया। गुस्से में आकर उसने जगदीश के सिर पर फरसे से वार कर दिया, जिससे वो घायल हो गया। जब जगदीश के बेटे लोकेंद्र को पिता पर हमले की जानकारी मिली तो वह राजाराम के घर पहुंचा। यहां राजवीर ने उस पर दो गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में स्टेशन रोड थाना प्रभारी अमर सिंह सिकरवार का कहना है कि, गोली राजवीर ने ही मारी है, लेकिन घायल पक्ष का कहना है कि राजवीर के भाई भी मौके पर मौजूद थे। आरोपी फरार है। उसे खोजने की कोशिश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *