मुरैना में शराब बना रहे 7 आरोपी गिरफ्तार:एक हजार लीटर शराब, 600 लीटर स्प्रिट, 12 बोर की बंदूक सहित 4 जिंदा कारतूस बरामद

मुरैना की माता बसैया पुलिस ने छापामार कार्रवाई करते हुए नाका गांव में आसान नदी में अवैध तरीके से शराब बना रहे 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 600 लीटर ओपी स्प्रिट, 1 हजार लीटर तैयार देशी शराब जब्त की है। बड़ी मात्रा में शराब बनाने का सामान के साथ ही एक 12 बोर की बंदूक व 4 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं। ये हुए गिरफ्तार पकड़े गए आरोपियों में पांच ग्वालियर के और दो मुरैना के निवासी माता बसैया थाना प्रभारी एसआई अरुण कुशवाह के अनुसार वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध शराब पर कार्यवाही हुई है । जिसमें आसान नदी के किनारे जंगल में शराब की अवैध फैक्ट्री लगाकर कार्य किया जा रहा था बड़ी संख्या में तैयार शराब और ओपी जब्त की है 7 आरोपी गिरफ्तार किए है जिनसे पूछताछ की जा रही है कि पूरी चेन कैसे काम करती थी । कौन कौन शामिल था । कुल मशरूका 9 लाख का आज जब्त किया गया है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *