मुर्गा बनाने के विवाद में पत्नी की हत्या:पति ने हत्या को आत्महत्या बताया, रायगढ़ में पुलिस जांच में खुलासा के बाद आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में मुर्गा की सब्जी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर कर दी और मामले को आत्महत्या बताया। घटना में जांच करते हुए पुलिस ने हत्या का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम काराडेगा पटेलपारा का रहने वाला गिरधारी पैंकरा 27 साल ने 24 दिसबंर को थाना में सूचना दी कि उसकी पत्नी डिजेश्वरी पैंकरा 24 साल घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मामले में डाॅक्टर ने मृतिका की मृत्या हत्यात्मक होना स्पष्ट किया। जिसके बाद पुलिस ने बारिकी से जांच की और जांच में यह बात सामने आया कि 24 दिसबंर की शाम को गिरधारी पैंकरा बिना पूछे मुर्गा लेकर घर पहुंचा। जिसे देखकर उसकी पत्नी डिजेश्वरी नाराज हो गई और मुर्गा की सब्जी बनाने बनाने की बात पर दोनों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान गिरधारी ने लोहे की फुकनी व परसुल से मारपीट करते हुए रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दिया। आत्महत्या का रूप देने फांसी पर लटकाया
इसके बाद हत्या को छुपाने की नीयत से अपनी पत्नी को फांसी पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया और ग्रामीणें व परिजनों को झूठी जानकारी दी। जिसके बाद ममाले का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103(1)-BNS, 238 BNS के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से हत्या में इस्तेमाल किए गए लोहे की फुकनी और परसूल को जब्त कर उसे आज गिरफ्तार कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *