मुलमुला में नवधा रामायण 13 से, भक्तों को भेज रहे निमंत्रण

भास्कर न्यूज | जांजगीर ग्राम पंचायत मुलमुला के गुड़ी परिसर में अखंड नवधा रामायण का आयोजन 13 अप्रैल से किया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर गांव में कलश यात्रा निकाली जाएगी। शाम 5 बजे से नवधा रामायण टीका और संगीत शुरू होगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे पूजा अर्चना और आरती की जाएगी। कथा विश्राम 22 अप्रैल को होगा। चढ़ोत्री और तुलसी वर्षा 23 अप्रैल को होगा। ग्रामवासी तैयारी में जुटे हुए हैं। गुड़ी परिसर में पंडाल और मंच बनाया गया है। ग्रामवासियों द्वारा इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरे समर्पण के साथ सेवा कार्य किया जा रहा है। नवधा रामायण धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह ग्रामवासियों को एकता और सद्भाव का संदेश भी दे रहा है। ग्राम के लोगों द्वारा आसपास के गांव के श्रद्धालुओं को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *