मुल्लांपुर दाखा में कार ने बुजुर्ग को मारी टक्कर:बस स्टैंड के पास खड़ा, काम के लिए आया, गंभीर रुप से घायल

लुधियाना जिले के मुल्लांपुर दाखा में लुधियाना-फिरोजपुर रोड स्थित बस स्टैंड के पास एक कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। इस हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से सिविल अस्पताल सुधार ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे लुधियाना रेफर कर दिया। लुधियाना के अस्पताल से उसे आगे के इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है। घायल व्यक्ति की पहचान गांव दाखा निवासी बलदेव सिंह के रूप में हुई है। बलदेव सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पिता मजदूरी करते हैं और किसी काम से मुल्लांपुर आए थे। कार ड्राइवर पर लगाया लापरवाही से गाड़ी चलाने का आरोप गुरप्रीत सिंह के अनुसार, बस स्टैंड के समीप एक कार ड्राइवर ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उनके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बलदेव सिंह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। हादसे के बाद कार चालक अपनी कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। इस मामले की जानकारी दाखा पुलिस को दे दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर कार चालक की तलाश कर रही है। घायल बलदेव सिंह के बेटे गुरप्रीत सिंह ने पुलिस से फरार कार चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *