मुसाबनी-घाटशिला मुख्य सड़क पर सुरदा और सुरदा क्रॉसिंग के बीच यूनियन बैंक के पास शुक्रवार की देर शाम एक सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब स्कूटी पर सवार चार युवक सड़क किनारे खड़ी एक ब्रेकडाउन हाइवा से टकरा गए। मृतकों की पहचान रोहित कर्मकार (25), उनके भाई समीर कर्मकार (16) और राज गोप (18) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल युवक राहुल कर्मकार (32) को एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनुज कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और सभी घायल युवकों को केंदाडीह अस्पताल पहुंचाया। बाद में तीन युवकों के परिजन उन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले गए। जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त हाइवा एचसीएल के सुलझा माइंस से टेलिंग लेकर जा रहा था और इसी दौरान वह ब्रेकडाउन हो गया था। हाइवा के पीछे कोई इंडिकेटर या सुरक्षा चिन्ह नहीं लगाया गया था, जिसके कारण तेज गति से आ रही स्कूटी उस हाइवा की चपेट में आ गई।


