मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो जान से मार दूंगा:खंडवा में मकान मालिक ने युवक को पीटा; महिला से अभद्रता की, घर का सामान फेंका

खंडवा में एक दंपत्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट करने वाला उनका मकानमालिक इफ्तेखार उर्फ इस्तेकार है। मामला बुधवार का है। आरोपी ने पहले अपने घर में रह रहे युवक से मुस्लिम धर्म अपनाने कहा। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। चार दिन पहले ही हिन्दू महिला से शादी करके इमरान से ईश्वर बना है। इस मामले में युवक की पत्नी ने बुधवार दोपहर में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस जांच कर रही है। आरोपी फरार है। उसके खिलाफ पहले से ही गो-तस्करी, एससी-एसटी एक्ट में मामले दर्ज हैं। इस मामले में थाना जावर टीआई गंगाप्रसाद वर्मा ने कहा- कनवानी के ईश्वर उर्फ इमरान की शिकायत पर उसके मकान मालिक इफ्तेखार उर्फ इस्तेकार पिता इसरार के खिलाफ केस दर्ज किया है। ईश्वर का आरोप है कि हिंदू धर्म अपनाने के बाद उसके मकान मालिक ने उसकी पत्नी से गाली-गलौज कर अभद्रता की और छेड़छाड़ की भी कोशिश की। पत्नी के साथ गाली-गलौज कर अभद्रता भी की। मैंने विरोध किया तो मुझे पीट दिया। पत्नी से की छेड़छाड़, सामान घर से बाहर फेंका
14 जनवरी को महादेवगढ़ मंदिर में इमरान ने मुस्लिम धर्म छोड़ हिंदू धर्म धर्म अपनाया, अब उसका नाम ईश्वर है। उसने मकान मालिक पर आरोप लगाया है कि उसने पत्नी से छेड़छाड़ की कोशिश की। धमकाते हुए कहा कि वापस मुस्लिम धर्म अपना ले नहीं तो तेरे परिवार को जान से खत्म कर दूंगा। सामान भी घर से बाहर फेंक दिया। डर के कारण मैंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। आरोपी रह चुका जिलाबदर, गो-तस्करी के केस
पुलिस के मुताबिक, आरोपी मकान मालिक इफ्तेखार का क्रिमिनल रिकॉर्ड है। वह जिलाबदर रह चुका है। उसके खिलाफ गोवंश तस्करी और पशु क्रूरता के आधा दर्जन मामले हैं। बाकी मारपीट और एसटी-एससी एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध है। ताजा मामले में आरोपी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। हिंदू महिला 3 बच्चों की मां, उसके साथ लव मैरिज की
ईश्वर उर्फ इमरान की पत्नी कनवानी गांव की रहने वाली है। उसने बताया कि वह हिंदू है, पहले पति का निधन हो चुका है। उसके 3 बच्चे हैं। इसके बाद गांव के ही इमरान के साथ प्रेम विवाह कर लिया। गांव में ही इफ्तेखार के यहां किराए से रहते हैं। 14 जनवरी को पति इमरान ने धर्म बदलकर ईश्वर नाम रख लिया। गुरुवार को मकान मालिक आया और धर्मांतरण की बात पर धमकाने लगा। पुलिस से की गई शिकायत के अंश
ईश्वर की पत्नी ने शिकायती आवेदन में बताया कि मैं गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे घर पर खाना बना रही थी। तभी मकान मालिक इफ्तेखार उर्फ इस्तेकार आ गया। वह झूमाझटकी कर छेड़छाड़ की कोशिश करने लगा। बोलने लगा कि अगर तूने तेरे पति का मुस्लिम धर्म परिवर्तन नहीं कराया तो मैं तुझे अपनी पत्नी बनाकर हमेशा के लिए रखूंगा। मैंने विरोध किया और कहा कि इस बारे में अपने पति को बता दूंगी, इस पर आरोपी कहने लगा कि तू तेरे पति को बुला ले, वह मेरा क्या कर लेगा। मेरे पति ने घर आकर उसे गालियां देने से मना किया तो उसने मेरे पति इमरान उर्फ ईश्वर के साथ मारपीट की। इससे मेरे पति को पीठ और पेट में अंदरूनी चोट आई है। जाते-जाते इफ्तेखार उर्फ इस्तेकार मेरे पति ईश्वर को धमकाया, कहा कि अगर तूने 24 घंटे के अंदर वापस अपना मुस्लिम धर्म नहीं अपनाया तो मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *