मुस्लिम समाज के 34 जोड़ों ने कबूल किया निकाह:पुराने शहर में निकली दूल्हों की बिनौली, लोगों ने दी बधाई

मुस्लिम समाज का सामूहिक विवाह समारोह रविवार को आयोजित किया गया। इसमें मुस्लिम समाज के 34 जोड़ों ने एक साथ निकाह कबूल किया। वहीं, दूल्हों की बिनौली एक साथ पुराने शहर से होते हुए निकाली गई तो लोग शादी की रौनक में रमते नजर आए। मुस्लिम समाज के सामूहिक विवाह को लेकर रविवार को सुबह से ही तैयारियां की गई। दोपहर के समय अलग- अलग जगहों से दूल्हे और दुल्हन के परिवार के लोग डूंगरपुर पहुंचे। सिर पर सेहरा बांधकर सजे धजे दूल्हों के साथ बाराती बैंड बाजे की धुनों पर एक साथ सीरत कमेटी से बिनौले के रूप में रवाना हुए। बिनोला पुराने शहर में घूमते हुए घाटी स्थित निसार ए हाली स्कूल पहुंचे। जहां दूल्हे और बारातियों का दुल्हन पक्ष और कमेटी की ओर से स्वागत किया गया। इसके बाद सामूहिक विवाह की रस्में शुरू हुई। शहर काजी मोहम्मद अतहर जमाली की सदारत में सभी 34 जोड़ों को निकाह पढ़ाया गया। दूल्हा और दुल्हनों ने एक साथ निकाह कबूल किया। दूल्हे और दुल्हन पक्ष के लोगो ने फूलों से दोनों को शुभकामनाएं दी। सदर अकिल खान ने बताया कि मुस्लिम समाज की ओर से 12 सालों से सामूहिक विवाह के आयोजन किए जा रहे है। अब तक 231 जोड़ों का सामूहिक निकाह पढ़ाया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *