मुहाना मंडी जयपुर फल थोक विक्रेता संघ के चुनाव संपन्न:कैलाश मित्तल निर्विरोध अध्यक्ष, दो साल के लिए नई कार्यकारिणी गठित

मुहाना स्थित फल और सब्जी मंडी में जयपुर फल थोक विक्रेता संघ के द्वि-वार्षिक चुनाव 2025-27 में कैलाश (मित्तल) फाटक को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। शनिवार दोपहर 2 बजे चुनाव अधिकारी दयानन्द नेभनानी ने नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा की। सभी पदों पर केवल एक-एक मनोनयन पत्र आने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। चुनाव के लिए 13 अक्टूबर को कार्यकारिणी और 12 नवंबर को साधारण सभा की बैठक में कार्यक्रम तय किया गया था। इसके अनुसार 27 नवंबर को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक मनोनयन पत्र जमा किए गए। चुनाव की संभावित तारीख 8 दिसंबर रखी गई थी, लेकिन सभी पदों पर निर्विरोध स्थिति बनने के बाद मतदान की जरूरत नहीं रही। 27 नवंबर को अध्यक्ष पद के लिए कैलाश कुमार मित्तल (फाटक), वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए राजेन्द्र कुमार नारंग, महामंत्री पद के लिए सतीश कोरानी, कोषाध्यक्ष पद के लिए मनोहर लखानी और संगठन मंत्री पद के लिए अशोक कुमार चेतवानी ने मनोनयन पत्र भरे। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए नरेश कुमार चेलानी, रामचन्द, प्रदीप छाबड़ा, घनश्याम सैनी और मनीष कुमार ने आवेदन प्रस्तुत किया। 28 नवंबर को नाम वापसी की तय अवधि में किसी भी उम्मीदवार ने मनोनयन वापस नहीं लिया। चूंकि 6 सदस्यीय कार्यकारिणी में केवल 5 मनोनयन ही आए थे, इसलिए यह पद भी निर्विरोध घोषित किए गए। सभी उम्मीदवारों की सहमति के बाद 29 नवंबर को पूरी कार्यकारिणी का गठन घोषित कर दिया गया। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया। नवगठित कार्यकारिणी इस प्रकार है:

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *