मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त:धान, सरसों और सब्जी फसलों को भारी नुकसान की आशंका

रामानुजगंज में आज सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार तेज बारिश के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं और केवल आवश्यक कार्यों के लिए ही बाहर निकल रहे हैं। इस अप्रत्याशित बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान, मक्का, सरसों और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। खेतों में पानी भर जाने से खड़ी फसलें सड़ने लगी हैं। रामानुजगंज क्षेत्र में हाल के वर्षों में टमाटर उत्पादन में वृद्धि हुई है, लेकिन मौजूदा बारिश से टमाटर की फसल को भी गंभीर क्षति होने की संभावना है। बारिश से टमाटर की फसल खराब स्थानीय किसानों के अनुसार, यदि बारिश जारी रहती है, तो टमाटर उत्पादक किसानों को करोड़ों रुपये का घाटा हो सकता है। सब्जी उत्पादक किसान भी परेशान हैं, क्योंकि बारिश से न केवल फसलें खराब हो रही हैं, बल्कि बाजार तक उनकी आपूर्ति भी बाधित हो रही है। प्रगतिशील किसान राकेश सिंह ने बताया कि लगातार बारिश से मक्का और सरसों की फसल को भी नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की अपील की है। बारिश से कारोबारियों की बिक्री पर पड़ा असर बारिश का असर केवल कृषि तक सीमित नहीं है। स्थानीय बाजारों में भी सन्नाटा पसरा हुआ है। दशहरे के दौरान जहां बाजारों में कुछ चहल-पहल थी, वहीं त्योहार के बाद से बारिश के कारण व्यापार में और गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों तक और बारिश की संभावना जताई है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है। प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *