सिटी रिपोर्टर | बोकारो बुधवार को मृत कर्मचारी आश्रित संघ की बैठक टू-टैंक गार्डन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल ने व संचालन शकील अहमद ने किया। बैठक में विगत 16 दिसंबर को सेल बोकारो इस्पात प्रबंधन और आश्रित संघ के बीच हुई वार्ता को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान सभी आश्रितों ने सेल प्रबंधन से मांग किया कि आश्रितों को शीघ्र नियोजन प्रदान किया जाए, ताकि उन्हें सम्मानजनक रोजगार मिल सके। सभी मृत कर्मचारियों के आश्रित सेल परिवार का अभिन्न हिस्सा है।


