सिटी रिपोर्टर | बोकारो बोकारो मृत कर्मचारी आश्रित संघ की साप्ताहिक बैठक टू-टैंक गार्डन में हुई। अध्यक्षता सनी देओल व संचालन शंभू कुमार ने किया। वक्ताओं ने कहा कि 20 अगस्त को प्रस्तावित प्रदर्शन रोकने के लिए वार्ता का प्रस्ताव दिया गया था। आगामी बैठक 26 अगस्त को प्रस्तावित किया गया, परंतु वार्ता का सूचना प्रबंधन ने नहीं दी है। बीएसएल के अधिकारियों ने अपने ही बनाए नियमों को ताक पर रखकर सेवाकाल रहते मृत कर्मचारी के साथ आश्रितों को नियोजन से रोक कर अन्याय कर डीए, बेसिक हड़प रही है। प्रबंधन सभी कुशल प्रशिक्षु को साजिश कर संघ के प्रस्तावित आंदोलन के पहले बरगलाने और ठगने काम कर रही है। जब तक लिखित भरोसा नहीं मिलता है, तब तक आश्रित परिवार पास-सेक्शन के गेट पर अनिश्चितकालीन धरना देने के लिए विवश होगी। इस दौरान किसी भी प्रकार से आश्रितों के साथ जान-माल की क्षति होती है तो इसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी। मौके पर सलाम अहसान, दिलीप कुमार, महावीर मांझी, श्रीकांत ओझा, समसूल अंसारी, आशा कुमारी, मेमून निशा, मन्ना कुमारी, बासमती कुमारी, मीना आदि थे।


