जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने मेंटेनेंस कार्य के लिए झालावाड़ शहर में गुरुवार को बिजली कटौती की घोषणा की है। निगम के सहायक अभियंता अशोक श्योरान के अनुसार, 16 जनवरी को सुबह 10:30 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती 11 केवी ब्रेकर की स्थापना और 33/11 केवी जीएसएस रीको के रखरखाव कार्य के लिए की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रीको औद्योगिक क्षेत्र के तीनों फेज, नई जेल, पोलिटेक्निक कॉलेज और गोपालपुरा औद्योगिक क्षेत्र शामिल हैं। इसके अलावा सेंट जोसेफ स्कूल, हाउसिंग बोर्ड, रूपनगर, रिलायंस पेट्रोल पंप और कोटा रोड के आस-पास के क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। निगम ने सभी प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है।


