मेंटेनेंस के दौरान चूक:सिथौली रेलवे स्प्रिंग कारखाने में LPG रिसाव से भड़की आग, 5 कर्मचारी 60 फीसदी तक झुलसे

सिथौली स्थित रेलवे स्प्रिंग कारखाने में गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। मशीन के मेंटेनेंस के दौरान हुए एलपीजी गैस रिसाव ने भीषण आग का रूप ले लिया। इसकी चपेट में आने से 5 कर्मचारी 60% तक झुलस गए। घायलों को आईटीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीन की हालत चिंताजनक है। शुरुआती जांच में मेंटेनेंस का ठेका लेने वाली कंपनी मेसर्स ताइकिशा की लापरवाही सामने आई है। दोपहर 3:30 बजे कारखाने में काम के आग लगी। फायर एक्सटिंग्विशर से 10 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कर्मचारी आग की लपटों में घिर चुके थे। जांच के आदेश… दोषी ठेकेदार पर होगी कार्रवाई

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *