राजनांदगांव| स्वच्छता श्रृंगार योजना के तहत संचालित हो रहे तीन सार्वजनिक शौचालयों का अनुबंध निरस्त कर दिया गया है। निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने अनुबंध निरस्त करने का आदेश जारी किया है। पिछले दिनों आयुक्त ने शहर में संचालित 46 सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण किया था। जिसमें रख-रखाव का अभाव पाने वाले संचालकों को नोटिस जारी कर सुधार की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद भी लापरवाही बरतने वाले संचालकों पर अनुबंध निरस्त करने की कार्रवाई की गई है। निगम प्रशासन ने सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गेनाइजेशन, सिटी केयर फाउंडेशन व आरोहण समाज सेवी संस्थान दुर्ग का शौचालय संचालन अनुबंध निरस्त कर दिया है।


