मेंबरशिप के लक्ष्य को लेकर हुई कार्यशाला

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव छत्तीसगढ़ में दो दिवसीय मेंबरशिप ग्रोथ वर्कशॉप में जिला व ब्लॉकवार टारगेट सेट कर प्लान को अंतिम रूप देने कार्यशाला हुई। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य मुख्यालय रायपुर द्वारा इंडस पब्लिक स्कूल में दीपका कोरबा में जिला संगठन आयुक्तों का दो दिवसीय मेंबरशिप ग्रोथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। राज्य मुख्य आयुक्त डॉ. सोमनाथ यादव के निर्देश पर आयोजित वर्कशॉप में राज्य मुख्यालय के पदाधिकारियों तथा कुछ जिलों से जिला सचिव, जिला संयुक्त सचिव एवं स्काउट गाइड भी सम्मिलित हुए। इस कार्यशाला में राजनांदगांव जिले से जिला संगठन आयुक्त मयुख श्रीवास्तव व गाइड कैप्टन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला भानपुरी की भारती रजक शामिल हुई। जिला राजनांदगांव की अब तक मेम्बरशिप ग्रोथ लक्ष्य पूर्ण है। यह कार्यशाला भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय नई दिल्ली के 10 मिलियन मेंबरशिप के लक्ष्य में सहभागिता के लिए हुआ। 2026 के लिए टारगेट रखा: इंटीग्रेशन सेशन कोरबा जिले की सीनियर रेंजर्स टीम ने पूरा किया। एक्सपेक्टेशन व ऑब्जेक्टिव सेशन एएलटी गाइड कैप्टन व ग्रोथ फेसिलिटेटर पुष्पा शांडिल्य ने लिया गया। कार्यशाला के मूल विषय ग्रोथ क्या है, इसकी आवश्यकता क्यों है और हमें क्यों आगे बढ़ना है। उदाहरण के साथ इसकी जानकारी स्टेट कोऑर्डिनेटर मोहम्मद सादिक शेख ने विस्तार से दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *